नारियल का पेड़ गिरने से दूरदर्शन की पूर्व एंकर की मौत, वीडियो वायरल

मुंबई : मुंबई में एक आवासीय सोशायटी के निकट की सड़क पर सुबह की सैर के दैरान नारियल का पेड़ गिरने से दूरदर्शन के एक पूर्व एंकर की मौत हो गई. यह घटना बीते गुरुवार की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो वायरल हो गया. कंचन नाथ (58) पेड़ गिरने के […]

मुंबई : मुंबई में एक आवासीय सोशायटी के निकट की सड़क पर सुबह की सैर के दैरान नारियल का पेड़ गिरने से दूरदर्शन के एक पूर्व एंकर की मौत हो गई. यह घटना बीते गुरुवार की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो वायरल हो गया.

कंचन नाथ (58) पेड़ गिरने के बाद घायल हो गई थीं. शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया, ‘ ‘यह घटना बीते गुरुवार को चेम्बूर में उस वक्त हुई जब वह सुबह की सैर पर निकली थीं. पेड़ उनके उपर गिर गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं. ‘ ‘ कंचन के पति रजत ने कहा कि वह ‘लापरवाही ‘ को लेकर बीएमसी पर मुकदमा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >