राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत युवाओं ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा

विभिन्न नाराओं के साथ शहर का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान में यात्रा समापन किया गया.

सुपौल. राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत युवाओं ने रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर से निकाला. विभिन्न नाराओं के साथ शहर का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान में यात्रा समापन किया गया. यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि गत दिन सुपौल में राजद और कांग्रेस द्वारा शहर में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई थी. जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं तेजस्वी यादव शामिल थे. उक्त रैली में राष्ट्रीय झंडा का घोर अपमान किया गया. पैर से से झंडा को रौंदते हुए रैली में शामिल लोग निकल पड़े थे. उसी के विरोध में युवाओं ने एक रैली निकाली गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद पाठक एवं लोलप ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम को दुर्गा मंदिर परिसर में संबोधित करते हुए आनंद पाठक ने कहा कि जिस प्रकार राजद और कांग्रेस की रैली में राष्ट्रीय झंडा का अपमान किया गया. वह अत्यंत निंदनीय है. कहा कि इस राष्ट्रीय झंडे के तले लाखों लोगों ने देश को आजाद करने में अपनी कुर्बानी दी थी. तब जाकर भारत आजाद हुआ था. जिसमें गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, वीर सावरकर जैसे लोगों का बलिदान ही भारत को आजाद करने में महत्वपूर्ण रहा था. कांग्रेस पार्टी अपने क्षदम राजनीति के लिए आजादी का सहारा लेकर राजनीति में एवं सत्ता में बनी रही थी. लेकिन उनके कारनामे से ऐसा लगता है. इन पार्टियों का भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय झंडा पर कोई विश्वास नहीं रह गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्र नारायण पाठक एवं प्रकाश झा ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस और राजद के लोगों द्वारा सरेआम सुपौल शहर में झंडा का अपमान किया गया. वह अपमान राष्ट्र के संविधान एवं भारतीय लोकतंत्र की हत्या जैसा प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाए. कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल होने वालों में, मनु महराज, सुमन कुमार झा, शिवजी, अंकित सिंह, प्रभाष गुप्ता, सुनील सिंह, मिंकू सिंह, विवेक कामत, रौशन चौधरी,गौरव गुप्ता, संजीव झा, ओमप्रकाश गुप्ता, अग्रेश मुखिया सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >