गोगरी. थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत भुड़ीया से रामपुर आने वाले मुख्य सड़क के समीप बने ध्वस्त सड़क सह पुल के समीप के बाढ़ के पानी में डूबने से रविवार को एक युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि भुड़ीया दियारा गांव निवासी राजेश कुमार के 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार बाढ़ के पानी में लापता हो गया है. घटना की सूचना पर गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार, सीओ दीपक कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पन्त, मुखिया राजीव प्रकाश उर्फ़ बबलू सिंह टुनटुन यादव, आवेश चौधरी आदि घटनास्थल के समीप पहुंचे और लापता युवक को खोजने के लिए प्रयास किया लेकिन देर शाम तक नहीं मिला. जानकारी के अनुसार गोगरी भुड़ीया दियारा के समीप बाढ़ के पानी में मेदो यादव के नाती छोटू और पोता अमित कुमार भुड़ीया दियारा निवासी राजेश यादव का पुत्र अविनाश कुमार जमालपुर बाजार जा रहा था. इसी दौरान मेदो यादव के नाती छोटू और पोता अमित कुमार भुड़ीया दियारा निवासी राजेश यादव के पुत्र अविनाश कुमार सभी साथ जा रहे थे. इसी दौरान दो युवक मेदो यादव के नाती छोटू और पोता अमित कुमार पानी में तैरकर निकल गए जबकि राजेश यादव का पुत्र अविनाश कुमार लापता हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक की खोजबीन की गयी, लेकिन नहीं मिल सका. गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बाताया की देर शाम होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम वापस लौट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
