नवरात्र की तैयारी को लेकर नयी कार्यसमिति गठित

जलालगढ़

जलालगढ़. शारदीय नवरात्र की तैयारी को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महियारपुर के कार्यसमिति बैठक की गई. बैठक में पूर्व के पूजन कार्यक्रमों की समीक्षा उपरांत नई कार्यसमिति का गठन किया गया. महियारपुर स्थित माता स्थान के प्रांगण में कार्यसमिति की घोषणा की गयी. इसमें संयोजक के रूप में परमानंद यादव एवं विवेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष के लिए विवेकानंद यादव उर्फ विक्रम यादव, उपाध्यक्ष सुधाकर सोनू यादव, सचिव रवि कुमार, शिवम कुमार, उपसचिव हरिओम यादव कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, मिथिलेश यादव, उप कोषाध्यक्ष प्रिय भारती सहित सक्रिय सदस्य लालू यादव, पुरुषोत्तम कुमार, पवन कुमार, हरिकांत, सुभाष यादव, नितेश, पंकज, आशीष, अवधेश, सत्यम, राहुल, वरुण विश्वास के नाम शामिल है.इसके आलावा कुल 39 सदस्यों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है. मौके पर मनोनीत अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि सबको मिलकर पूजन कार्यक्रम को सफल बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >