गुरुकुल परंपरा में नारी शिक्षा का महत्वपूर्ण भूमिका : प्राचार्य

चतरा कॉलेज के शिक्षा विभाग में बुधवार को भारतीय ज्ञान परंपरा व नारी शक्ति में आधुनिक भारतीय शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

चतरा. चतरा कॉलेज के शिक्षा विभाग में बुधवार को भारतीय ज्ञान परंपरा व नारी शक्ति में आधुनिक भारतीय शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ मुकेश झा ने किया. उन्होंने भारतीय दर्शन व गुरुकुल परंपरा में नारी शिक्षा की महता पर प्रकाश डाला. विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर सिंह ने नारी शक्ति की तुलना नवदुर्गा के रूप में किया. साथ ही कहा कि नारी मां बन कर पालन-पोषण करती है, तो काली मंदिर दुष्टों का संहार करते हैं. शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानोपार्जन ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों का विकास है. भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्द्धन से ही महिलाओं का सम्मान व सशक्तीकरण बढ़ेगा. प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. संगोष्ठी को प्रो प्रेम बसंत बाखला, शोभा कुजूर, अमित सिंह, एलविन बाखला, अतुल अनुराग, अशोक अभिषेक उपस्थित थे. संचालन बैद्यनाथ व शशि ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएड के प्रशिक्षु समीर, प्रशांत, दीपक ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >