Samastipur: गंगा में स्नान के दौरान महिला डूबी, खोजबीन जारी
.थाना क्षेत्र के गंगा के रसलपुर घाट पर रविवार को स्नान करने आई एक महिला डूब गई. जिसकी पहचान दशहरा गांव के सुबोध कुमार राय की पत्नी सविता देवी (40) के रूप में की गई है.
मोहनपुर .थाना क्षेत्र के गंगा के रसलपुर घाट पर रविवार को स्नान करने आई एक महिला डूब गई. जिसकी पहचान दशहरा गांव के सुबोध कुमार राय की पत्नी सविता देवी (40) के रूप में की गई है. लापता महिला की खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला गंगा स्नान के लिए उक्त घाट पर आई थी. अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना महिला के परिजनों व स्थानीय प्रशासन को दी गई. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में जुट गई. समाचार प्रेषण तक तलाशी अभियान जारी था. स्थानीय लोगों का बताना है कि लगातार इस क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान कई बार डूबने की घटना घट चुकी है. किन्तु गंगा घाटों पर बचाव को लेकर कोई भी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है