पांकी में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल संचालक फरार

पांकी में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल संचालक फरार

मेदिनीनगर/पांकी़ पलामू जिले के पांकी प्रखंड में शनिवार को एक महिला की ऑपरेशन के कुछ ही घंटों बाद मौत हो गयी. घटना पांकी मुख्यालय स्थित सोमी सेवा सदन अस्पताल की है, जहां 27 वर्षीय पूनम देवी का ट्यूमर ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को मेदिनीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक डॉ. एचएन झा अस्पताल बंद कर फरार हो गये. रात 10 बजे से ग्रामीणों ने किया सड़क जाम गुस्साए ग्रामीणों ने पांकी-रांची रोड को शनिवार रात 10 बजे जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. लोगों ने डॉ झा की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. मृतका के पति जितेंद्र भुइयां ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से पूनम देवी की जान गयी. उन्होंने बताया कि अस्पताल ने बिना एंबुलेंस के उन्हें निजी वाहन से भेज दिया और रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी थी. प्रशासन की सख्त कार्रवाई : अस्पताल सील, एफआइआर दर्ज रविवार सुबह पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव और थाना प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे. आश्वासन के बाद सुबह 10 बजे जाम हटाया गया. इसके बाद सिविल सर्जन ने पांकी के विभिन्न नर्सिंग होमों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आयीं. झारखंड नर्सिंग होम, किरण सिंह क्लिनिक, कादरी नर्सिंग होम और ज्योति वर्मा होम्योपैथिक क्लिनिक में गड़बड़ियां पाये जाने पर इन्हें सील कर दिया गया. बिना अनुमति के चल रहा था पूर्व में सील किया गया अस्पताल किरण सिंह क्लिनिक को पूर्व में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सील किया गया था. जमानत पर छूटने के बाद बिना अनुमति के अस्पताल दोबारा खोला गया था. संचालक किरण सिंह और उनके पति पर पहले से एफआइआर दर्ज है. निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगे लगाम : विधायक पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गरीब मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने मांग की कि दोषी चिकित्सकों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सोमी सेवा सदन के डॉक्टर एचएन झा पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है और चार निजी नर्सिंग होमों को सील कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >