सरकारी नाली में पाइप जोड़ने के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया चौक के समीप गुरुवार की दोपहर रंगदारी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता वीणा यादव के घर के समीप एक सरकारी नाली में पूर्व से जुड़ा पाइप लगा हुआ था. आरोप है कि मुन्ना यादव, रानी देवी, मीना कुमारी, मनीषा कुमारी, राहुल यादव, महेश यादव एवं विक्की यादव ने मिलकर उस पाइप को जबरन तोड़ दिया. जब वीणा यादव ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गयी. महिला ने नगर थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि ये लोग नाली में पाइप जोड़ने और प्लास्टर करने के एवज में एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं. विरोध करने पर अक्सर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है. पीड़िता ने थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है. पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है और कहा है कि ऐसी घटनाओं पर शीघ्र रोक लगायी जाये, ताकि आम नागरिक भयमुक्त जीवन जी सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >