जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए हैं कृत संकल्पित : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने समाहरणालय सभागार में मासिक प्रेस कांन्फ्रेंस की. इस दौरान विभागवार उलब्धियों को बताया.

उपायुक्त ने की मासिक प्रेस कांन्फ्रेंस, विभागवार उपलब्धियों को गिनाया, कहा संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने समाहरणालय सभागार में मासिक प्रेस कांन्फ्रेंस की. उपायुक्त ने जिलांर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, मनरेगा, पीएम आवास, राजस्व, उत्पाद, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, भू-अर्जन, उद्योग, पेयजल एवं स्वच्छता. नियोजन, समाज कल्याण, बाल संरक्षण, पशुपालन, गव्य, सहकारिता, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, नगर निकाय, एनआइसी, आपूर्ति, जेएसएलपीएस, पंचायत, आइटीडीए आदि तकनीकी विभागों के सितंबर के उपलब्धियों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया. कहा कि जिले में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण, शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है. बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में सितंबर तक दुर्गापूजा के अवसर पर डीबीटी के माध्यम से 152536 लाभुकों को प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 38 करोड़ 13 लाख 40 हजार रुपए का भुगतान किया गया है. इसी प्रकार मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 100725 लाभुकों को 1000 प्रति लाभुक की दर से कुल 10 करोड़ 7 लाख 25 हजार रुपए का भुगतान किया गया है. इसी प्रकार केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के 39574 लाभुकों को प्रति लाभुक 1000 की दर से 3 करोड़ 95 लाख 74 हजार रुपये का भुगतान जून तक का किया गया है. सितंबर में कुल 1401 लाभुकों का अबुआ आवास पूर्ण कराया गया है. वहीं 87 पीएम आवास एवं 03 आदिम जनजाति का पीएम जनमन के तहत आवास पूर्ण कराया गया है. मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन में मासिक लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 104 प्रतिशत रही है. इस माह में 1896 नयी मनरेगा योजनाओं को पूर्ण कराया गया है. 1037 नयी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है. विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं यथा बज्रपात, पानी में डूबने एवं सर्पदंश के मृतकों के आश्रितों को कुल 36 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया गया है. साथ ही अतिवृष्टि, आंधी-तूफान आदि के तहत कुल 13 लाभुकों को 49 हजार 600 रुपए का भुगतान किया गया है. परिवहन विभाग अंतर्गत इस माह में 47 लाख 30 हजार राजस्व वसूली की गयी है. उत्पाद विभाग ने सितंबर तक 1475.41 लाख रुपए राजस्व का संग्रहण किया है. बताया कि जनता दरबार में अब तक 940 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 699 आवेदनों को निष्पादित किया गया है, शेष प्रक्रियाधीन है. एसपी ने पुलिस की उपलब्धियों से कराया अवगत प्रेस वार्ता में एसपी राज कुमार मेहता ने पुलिस प्रशासन की उपलब्धियों से अवगत कराया. उन्होंने सितंबर में विभिन्न कांडों में कुल गिरफ्तारी, आग्नेयास्त्र, अवैध शराब, कोयला, बालू आदि के विरुद्ध छापेमारी, वारंट का निष्पादन, साइबर अपराध, महत्वपूर्ण कांडों के उद्भेदन, जिले में यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसपी पूनम कच्छप आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >