Darbhanga News: पोखराम में गिरी पानी टंकी, तीन महिलाएं घायल

Darbhanga News:प्रखंड के पोखराम दक्षिणी पंचायत के वार्ड 14 में बुधवार को नल-जल योजना के तहत लगायी गयी पानी की टंकी अचानक गिर गयी.

Darbhanga News: बिरौल. प्रखंड के पोखराम दक्षिणी पंचायत के वार्ड 14 में बुधवार को नल-जल योजना के तहत लगायी गयी पानी की टंकी अचानक गिर गयी. इस हादसे में वहां पानी भर रही तीन महिलाएं घायल हो गयी. घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया. घायलों की पहचान गांव की अनीता देवी, नजमुल खातून व सुनीता देवी के रूप में की गई. उप-मुखिया सह वार्ड सदस्य नथुनी यादव ने बताया कि इस घटना से जलमीनार के निर्माण में हुई अनियमितता सामने आ गयी है. घटिया सामग्री के इस्तेमाल और लापरवाही के कारण ही यह टावर धराशायी हो गया. फिलहाल वार्ड में एक बार फिर से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसका सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है. बता दें कि पिछले ही हाल ही में डीएम के निर्देश पर यहां सबमर्सिबल लगाकर जलापूर्ति बहाल की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >