प्री गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे बीएनएमयू के स्वयंसेवक

प्री गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे बीएनएमयू के स्वयंसेवक

मधेपुरा. बीएनएमयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर है. इस संदर्भ में चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर अवस्थित प्रेक्षागृह में 10 सितंबर को प्रातः नौ बजे से होगा. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के प्रति यूनिट श्रेष्ठ तीन पुरुष व तीन महिला स्वयंसेवक भाग लेंगे. इसमें भाग लेने के लिए स्वयंसेवकों के लिए 10 अहर्ताएं निर्धारित हैं. स्वयंसेवक व उनके संबंधित पदाधिकारी माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत हो और गत एक वर्ष में उच्च कोटि का कार्य किया हो. स्वयंसेवक के रूप में एक वर्ष पूरा किया हो. सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लिया हो. पूर्व में एनएसएस पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग नहीं लिया हो. उन्होंने बताया कि चयन हेतु स्वयंसेवक शारीरिक रूप से स्वस्थ हो व सुनने की क्षमता 25 मीटर हो. स्वास्थ्य तथा मार्च पास्ट अच्छा हो, 10 मिनट में 1.5 किमी दौड़ सकता हो व 20 मिनट तक लगातार मार्च कर सकता हो, स्वयंसेवक परेड में अच्छा हो, स्वयंसेवक एनसीसी कैडेट न हो व अविवाहित हो. उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवक प्रति वर्ष भारत सरकार, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे. इसके पहले स्वयंसेवकों को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (सेंट्रल जोन) में भाग लेना होगा, जो संभवतः नवंबर के प्रथम सप्ताह में ग्वालियर में आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेने से पहले स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय चयन प्रकिया में भाग लेना होगा. यह चयन प्रक्रिया मगध महिला कॉलेज परिसर, पटना में 12 सितंबर 2025 को समय प्रातः 08.30 बजे होगा. राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में बीएनएमयू से छह महिला स्वयंसेविका, छह पुरुष स्वयंसेवक व एक कार्यक्रम पदाधिकारी भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >