Darbhanga News: कबराघाट प्रभात शाखा पर स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन

Darbhanga News:विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को काशीनाथ उपनगर अंतर्गत बंग्लागढ़ बस्ती के कबराघाट प्रभात शाखा में बुधवार को शस्त्र पूजन किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को काशीनाथ उपनगर अंतर्गत बंग्लागढ़ बस्ती के कबराघाट प्रभात शाखा में बुधवार को शस्त्र पूजन किया गया. मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह तरुण कुमार ने कहा कि जहां शस्त्र बल नहीं होता वहां शास्त्र पछताता या रोता है. ऋषियों को तप से सिद्धि तभी मिलती है जब पहरे पर स्वयं धनुर्धर श्रीराम खड़े होते हैं. श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च, अर्थात अहिंसा श्रेष्ठ धर्म है लेकिन धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना उससे भी श्रेष्ठ है. संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुए सात निश्चित कार्यक्रम का संकल्प पत्र एवं पंच परिवर्तन पर जोर दिया. पर्यावरण को प्लास्टिक से हाे रहे नुकसान की बात कहते हुए इसकी सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करने पर बल दिया. इस अवसर पर सामूहिक गीत संतोष, अमृत वचन नीरज तथा एकल गीत ओम प्रकाश ने प्रस्तुत किया. इससे पूर्व कार्यकर्त्तओं ने विधिवत शस्त्र पूजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >