सभी पूजा-पंडालों में महिला और पुरुष वॉलिंटियर रखना अनिवार्य

पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों एवं आमजनों से अपील की गयी कि किसी प्रकार का सांप्रदायिक दंगा न हो एवं इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ शांति से मनाएं.

अरवल. डीएम कुमार गौरव द्वारा आगामी दूर्गापूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रसादी इंगलिश, अहियापुर, वासिलपुर, बस स्टैंड अरवल, सब्जी बाजार, महुआबाग, बैदराबाद एवं विभिन्न स्थलों के पूजा-पंडालों का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार वैरिकेडिंग की व्यवस्था, बिजली के तारों का अवस्थित के कारण सभी स्थलों पर सीसीटीवी की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में दण्डाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया. पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों एवं आमजनों से अपील की गयी कि किसी प्रकार का सांप्रदायिक दंगा न हो एवं इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ शांति से मनाएं. पंडाल जाने वाले रास्ते की संकीर्णता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि ट्रैफिक का परिचालन सुचारू रूप से हो ताकि राहगीरों को किसी प्रकार का दिक्कत आने-जाने का सामना न करना पड़े. सभी पूजा पंडालों में पुरुष एवं महिला वोलेंटियर को नियुक्त करना अनिवार्य होगा. महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाना है, ताकि किसी प्रकार के समस्या उत्पन्न न हो. सभी पूजा पंडाल के सुरक्षा कर्मी पुरी तरह से अपने उतरदायित्वों का पालन करेंगे. सभी पंडाल एवं मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा. कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को सभी पूजा पंडालों के समीप लगे हाईवोल्टेज तारों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ इमानुल हक मैगनू, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मोनू कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विद्युत विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी भवन निर्माण, जिला जन संपर्क पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >