वनभूमि पर बने घर को विभाग ने किया ध्वस्त

: शराब की भट्ठी को भी किया ध्वस्त चौपारण. वनकर्मियों ने आंबेडकर नगर में वनभूमि पर बने घर को 31 मार्च कोजेसीबी से ध्वस्त कर दिया. वहीं महुआ चुनने

: शराब की भट्ठी को भी किया ध्वस्त चौपारण. वनकर्मियों ने आंबेडकर नगर में वनभूमि पर बने घर को 31 मार्च कोजेसीबी से ध्वस्त कर दिया. वहीं महुआ चुनने वालों द्वारा डोमादाडी जंगल आग लगाये जाने की सूचना पर पहुंची, लेकिन वहां आग नहीं लगी थी. पर वनभूमि अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और महुआ जावा को तहस नहस कर दिया. शराब बनाने वाले उपकरण को जब्त कर लिया. वनकर्मियों को देखते ही शराब बनाने में लगे लोग जंगल की ओर फरार हो गये. छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे वनपाल पंकज कुमार ने बताया जंगल में आग लगाने वालों एवं वनभूमि पर अतिक्रमण कर रहे लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >