विवाहिता ने ससुराल वालों के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की एक विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर थाना में मामले का लिखित आवेदन दिया है. पीड़िता रूबी देवी ने बताया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की एक विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर थाना में मामले का लिखित आवेदन दिया है. पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि आये दिन उनका पति रंजीत यादव, ससुर उदय यादव समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा मायके से दहेज की नाम पर मोटी रकम लाने का दवाब बनाते हुए प्रताड़ित करते आ रहे हैं. मंगलवार की सुबह पुन: पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग मायके से पैसा लाने का दवाब बनाने लगे. जब उन्होंने अपने माता-पिता की गरीबी का दुहाई देते हुए पैसा लाने से मना किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया एवं धक्का देकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने बताया है कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >