विवाहिता ने फंदे से झूल कर किया आत्महत्या का प्रयास

वरीय संवाददाता, धनबाद. गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के बांधी की रहने वाली एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर शनिवार को फंदे से झूल कर आत्महत्या का

वरीय संवाददाता, धनबाद.

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के बांधी की रहने वाली एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर शनिवार को फंदे से झूल कर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर अवस्था में विवाहिता को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. विवाहिता बांधी के रहने वाले बासुदेव यादव की पुत्री पूनम कुमारी(22) है. पंचायत के मुखिया कृष्णदेव रजक के अनुसार विवाहिता की शादी गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड के खटोरी में हुई है. उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसी को लेकर कुछ माह पहले पति-पत्नी में समझौता कराने को लेकर पंचायती भी हुई, लेकिन विवाहिता के ससुराल वालों ने पंचों की बात नहीं मानी. विवाहिता कुछ माह से अपने मायके बांधी में रह रही थी. शनिवार की दोपहर उसने घर के कमरे में लगे पंखे से झूल करआत्महत्या का प्रयास किया. फंदे से झूलने के बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार वालों को जानकारी मिली. परिजन तत्काल उसे फंदे से उतार कर पहले स्थानीय अस्पताल ले गये. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >