विस्थापित परिवारों ने वोट बहिष्कार का किया ऐलान

फोटो- 17 कैप्सन – विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, सरायगढ़ भपटियाही बाजार के समीप पूर्वी कोसी तटबंध पर बसे ढोली और बनैनिया पंचायत के विस्थापित परिवार शुक्रवार को

फोटो- 17 कैप्सन – विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, सरायगढ़ भपटियाही बाजार के समीप पूर्वी कोसी तटबंध पर बसे ढोली और बनैनिया पंचायत के विस्थापित परिवार शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया. विस्थापित परिवारों का कहना था कि कोसी तटबंध के भीतर जमीन का लगान रसीद माल गुजारी निःशुल्क करने, तटबंध के भीतर जमीन का मुआवजा वर्ष 1954 से लेकर आज तक करने, तटबंध भीतर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, तटबंध के भीतर के लोगों को भौगोलिक दृष्टि से सोलर लाइट एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने, तटबंध के भीतर के लोगों को अपने खेत से प्रतिदिन बढ़ रहे बालू को हटाने के लिए जेसीबी एवं ट्रैक्टर का उपयोग करने के लिए सरकारी प्रतिबंधों एवं फरमान को हटाने, तटबंध के भीतर के किसानों के खेत में लगी फसलों को नील गाय, हिरण, सूअर आदि अन्य जंगली जानवरों से रक्षा के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग नियंत्रण के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग को यथाशीघ्र कार्रवाई करने, भपटियाही से कुनौली बाजार पुरानी सरकारी सड़क को यथाशीघ्र कोसी नदी में पुल बनवाकर जोड़ा जाए. ताकि कुनौली गांव के लोग अगल-बगल के गांव के नागरिकों को जिला मुख्यालय सुपौल से सीधा संपर्क हो सके. कोसी बारात से कपाड़िया तक इंजीनियरिंग दृष्टि से पार्किंग हर बनाने आदि 09 सूत्री मांगों को लेकर विस्थापित परिवारों ने 07 मई को होने वाले मतदान का बहिष्कार किया. मौके पर विस्थापित परिवार कमल साह, मंगली देवी, जलेश्वरी देवी, रेखा देवी, गुलाब देवी, दया देवी, रामपरी देवी, छोटेलाल सिंह, परमेश्वर साह, सहदेव पासवान, रघुनंदन शर्मा, विनोद कुमार सहित दर्जनों विस्थापित परिवार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >