खैरबन्नी बाबू टोला में जर्जर सभा मंडली के जीर्णोद्धार की मांग

ग्रामीणों ने बैठक व आयोजन के लिए सुरक्षित स्थल बनाये जाने की आवश्यकता जतायी

पथरगामा प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत खैरबन्नी बाबू टोला के ग्रामीणों ने पुराने सभा मंडली भवन के जीर्णोद्धार की मांग की है. लगभग 18 वर्ष पूर्व निर्मित यह सभा मंडली अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. भवन की छत, पिलर, छज्जे और फर्श में गंभीर टूट-फूट हो चुकी है. पिलरों और दीवारों का प्लास्टर गिर जाने के कारण अंदर का सीमेंट और चिप्स दिखायी देने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह सभा मंडली बैठक, शादी-विवाह आदि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी थी, लेकिन अब यह विषैले जीवों और घुमंतू पशुओं का बसेरा बन गयी है. टोले के लगभग 20 से अधिक घरों के लिए बैठक के लिए कोई सुरक्षित जगह उपलब्ध नहीं है. माल निस्तारा पंचायत के मुखिया निरंजन पंजियारा ने बताया कि सभा मंडली के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक प्रयास जारी हैं और जल्द ही इस दिशा में कार्य किया जाएगा. ग्रामीण आ जता रहे हैं कि शीघ्र ही भवन की मरम्मत हो ताकि वे सुरक्षित और सुगम स्थान पर सामाजिक गतिविधियां संपन्न कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >