Samastipur: विक्रम गिरी हत्याकांड का हुआ खुलासा,शूटर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

उजियारपुर के सातनपुर माधो डीह गांव में हुई विक्रम गिरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है.

दलसिंहसराय . उजियारपुर के सातनपुर माधो डीह गांव में हुई विक्रम गिरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. मुखिया मनोरंजन गिरी और मृतक विक्रम गिरी की पुरानी रंजिश के कारण मुखिया मनोरंजन ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर विक्रम गिरी की हत्या करायी थी. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर सहित तीन बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने विक्रम गिरी हत्याकांड को लेकर उसकी मां सालिता देवी के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर मानवीय सूचना संकलन और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.इसी दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से छापेमारी दल में शामिल दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, डीआईयू शाखा समस्तीपुर के अमित कुमार, उजियारपुर थाना के दारोगा राहुल रजक , दलसिंहसराय थाना के राहुल कश्यप, प्रणय सिंह सिपाही अरविंद कुमार, राजकिशोर, कुंदन चौधरी, रमेश कुमार राधेश्याम यादव के सहयोग से तीन बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पायी है.गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय जिला के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र इनियार गांव निवासी सुशील सिंह के पुत्र मुरारी कुमार, मटिहानी थाना क्षेत्र मनियपा गांव निवासी राजू ताती के पुत्र गौतम कुमार और उसी गांव के श्रीकांत कुंवर के पुत्र प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया.इस दौरान इन बदमाश के पास से दो देसी कट्टा और 6 कारतूस,कांड में उपयोग हुई बाइक भी बरामद की गयी.

दो लाख में हत्या की हुई थी डील

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विक्रम की हत्या की सुपारी मिलने के बाद उसकी हत्या को लेकर एक माह पूर्व भी एक बदमाश प्रेम कुमार ने प्रयास किया था.लेकिन वह हत्या करने में असफल रहा.उसके बाद जेल में बंद मुरारी कुमार को विक्रम की हत्या की सुपारी दी गई. जेल से निकलने के बाद शूटर मुरारी कुमार तेज बाइक चलने वाले गौतम कुमार के साथ अन्य साथी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया.लाइन केशव कुमार और हथियार उपलब्ध कराने वाले प्रिंस कुमार जिसकी गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है.सुपारी की राशि दो लाख रुपये में से महज 20 हजार रुपये ही बदमाश को एडवांस मिला था.शेष राशि हत्या के बाद मिलनी थी.जो नहीं मिली. उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाश और सुपारी देने वाले मुखिया मनोरंजन गिरी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >