वीआइपी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, शामिल होंगे मुकेश साहनी

डेहरी. नगर बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है. अभी से अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यकर्ताओं को जगाने का कार्य शुरू कर दिये हैं. ताकि गठबंधन या

डेहरी.

नगर बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है. अभी से अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यकर्ताओं को जगाने का कार्य शुरू कर दिये हैं. ताकि गठबंधन या अपने बल पर चुनावी मैदान में उतरे, तो अपनी जीत दर्ज करा सकें. शहर के पाली रोड स्थित एक होटल में वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आज शुक्रवार को होगा. इसमें विभिन्न जिले से आये पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश साहनी शामिल होंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में जोन छह के औरंगाबाद, गया, कैमूर, बक्सर, रोहतास जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने मकराई में एक बैठक की. इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने के लिए प्रेरित किया गया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम लखन चौधरी, दिनेश निषाद, अरुण चौधरी, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, पार्षद जोगिंदर राम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >