वाहनों की टक्कर में दो लोग हुए घायल

देवघर. जिले के चौपा मोड़ में अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से मैजिक सवार दो मजदूर घायल हो गये. घटना के बाद उक्त स्कॉर्पियो चालक ने दोनों घायल मजदूरों को

देवघर.

जिले के चौपा मोड़ में अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से मैजिक सवार दो मजदूर घायल हो गये. घटना के बाद उक्त स्कॉर्पियो चालक ने दोनों घायल मजदूरों को सदर स्पताल पहुंचाया और चालक अपनी गाड़ी लेकर निकल लिये. हालांकि, स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर घायल मजदूरों के हाथ में लिख दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, घायल मजदूरों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी महादेव यादव व रोहित यादव शामिल हैं. वे दोनों मजदूरी कर मैजिक गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गये. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल मजदूरों को वार्ड में भर्ती कराते हुए सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

*मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ के समीप की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >