उत्तर बिहार में दगा दे रहे बादल, उमस भरी गर्मी जारी

फोटो 25बादलों के छाए रहने के बाद भी अच्छी बारिश नहींमॉनसून सीजन में भी बारिश नहीं होने से है मायूसी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर 10 दिनों से मुजफ्फरपुर सहित पूरे

फोटो 25

बादलों के छाए रहने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं

मॉनसून सीजन में भी बारिश नहीं होने से है मायूसी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

10 दिनों से मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में बादलों व धूप की आंखमिचौली जारी है. बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रविवार सुबह भी घने बादलों ने बारिश की उम्मीद जगायी, लेकिन चंद पलों में मौसम बदल गया और तीखी धूप निकल आयी. दिन भर यही सिलसिला चलता रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं. यानी, बादलों के छाने के बावजूद अच्छी बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.

रविवार को मौसम की स्थिति

अधिकतम तापमान: 34.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 25.8 डिग्री सेल्सियस

हवा की गति: 15.7 किलोमीटर प्रति घंटा

बरसने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं

हवा की गति और पुरवा की दिशा, जो आमतौर पर मानसूनी हवाओं की निशानी होती है, से लग रहा है कि मानसून सक्रिय है, लेकिन प्रभावी बारिश नहीं हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय कारकों के कारण बादल बन रहे हैं, लेकिन उन्हें बरसने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं मिल पा रही हैं. जब तक पूरे उत्तर बिहार में अच्छी मानसूनी बारिश नहीं होती, तब तक लोगों को इस उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >