डाक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ की बैठक, आक्रोश जताया

शहर के आरएस उप डाकघर में सोमवार को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में गया डाक प्रमंडल में इन्फ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जतायी गयी.

गया जी. शहर के आरएस उप डाकघर में सोमवार को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में गया डाक प्रमंडल में इन्फ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जतायी गयी. कर्मचारियों ने बताया कि पानी, बिजली, शौचालय और कंप्यूटर की समस्या लगातार बनी रहती है. संघ अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव विकास कुमार, अंजुम अख्तर खान और राघवेंद्र प्रसाद ने कहा कि पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण नेटवर्किंग व अन्य दिक्कतें बनी रहती हैं, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि टारगेट के नाम पर कर्मचारियों को रात आठ-नौ बजे तक रुकना पड़ता है, सुरक्षा की अनदेखी की जाती है और ग्रामीण डाक सेवकों पर अतिरिक्त कार्य का बोझ डाला जाता है. कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई अधिकारी नहीं है. संघ ने प्रवर डाक अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया है. मांगें पूरी नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जायेगी. बैठक में सेवानिवृत्त शाखा डाकपाल नवल शर्मा और महेश राम को विदाई भी दी गयी. इस मौके पर राहुल कुमार, इमरान खान, मनोज कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >