Samastipur: गेटमैन से मारपीट में दो युवक गिरफ्तार

गेटमैन के आवेदन के आधार पर राजकीय रेल थाना पर कांड संख्या 164/25 दर्ज किया गया है.

समस्तीपुर . रामभद्रपुर स्थित समपार फाटक 8 पर कार्यरत गेट मैन से गेट खोलने को लेकर मारपीट के मामले में 2 व्यक्तियों को राजकीय रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट समस्तीपुर ने संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुमला निवासी रूबल कुमार व वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी अभिनव कुमार के रूप में की गई है. गेटमैन के आवेदन के आधार पर राजकीय रेल थाना पर कांड संख्या 164/25 दर्ज किया गया है. मामले की जांच उपनिरीक्षक अमृता कुमार और आरपीएफ के एसआई पीके चौधरी कर रहे हैं. मारपीट करने वाले लड़कों में से एक रूबल कुमार के सिर पर चोट आयी है. जिसका प्राथमिक उपचार राजकीय रेल पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया है. जीआरपी को घटना स्थल से बाइक भी बरामद की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >