सर्पदंश से दो महिलाएं घायल

कटोरिया क्षेत्रों में शुक्रवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गई

कटोरिया. कटोरिया क्षेत्रों में शुक्रवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गई. परिजनों द्वारा ससमय दोनों महिलाओं को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. बैरीसाल गांव में अमोद यादव की 40 वर्षीया पत्नी उषा देवी बहियार में घास काट रही थी. तभी पैर में विषैले सांप ने काट लिया. वहीं सतलेटवा गांव में धनेश्वर यादव की 55 वर्षीया पत्नी विजया देवी बहियार में रखे पुआल देखने गई थी. तभी उसे सांप ने काटकर जख्मी कर दिया. रेफरल अस्पताल में डाॅ नितेश कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा दोनों महिलाओं को ऐंटीवेनम दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >