Madhubani News : दो हजार बच्चियों को दी गयी कैंसर रोधी एचपीवी टीका

जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का संचालन किया जा रहा है.

मधुबनी.

जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का संचालन किया जा रहा है. इसके तहत तहत गुरुवार को 9-14 वर्षों की बच्चियों को कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया. जिले के सभी 21 प्रखंडों में 5-5 टीम गठित कर 5050 बच्चियों को कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रत्येक टीम को 50-50 बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण देने का निर्देश दिया गया है. संवाद प्रेषण तक विशेष अभियान के तहत लगभग 2 हजार बच्चियों को कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण किया गया था. इसके पूर्व 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 6040 बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराया गया.

17-24 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान आयोजित किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के तहत 17-24 सितंबर तक जिले में 3160 कैंप आयोजित किया गया. इसमें 3 लाख 14 हजार 838 महिलाओं एवं पुरुषों का स्क्रीनिंग किया गया. इसमें हायपर टेंशन के 67 हजार 751 एवं डायबिटीज के 50 हजार 19 मरीजों को चिह्नित कर आवश्यक परामर्श देकर इलाज कर दवाएं दी गयी. अभियान के तहत ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर के 9 हजार 865 लोगों का स्क्रीनिंग की गई. अभियान के तहत 22 हजार 771 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच की गयी. अभियान में 17 हजार 816 लोगों का एनीमिया की स्क्रीनिंग किया गया. 0-5 वर्षों के 17 हजार 216 बच्चों का टीकाकरण किया गया. 4 हजार 563 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग की गयी. जबकि 322 टीबी निक्षय मित्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान एवं वय वंदन योजना के तहत 3519 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया. अभियान के तहत 77 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिले के सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों तक स्वास्थ्य अधिकारी, बीएचएम, बीसीएम, सीएचओ ने रैली आयोजित कर लोगों को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >