दो खिलाड़ी नेशनल योगा चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता मैसूर तथा रांची के लिए शेखपुरा जिला के दो योगासन खिलाड़ियों शिवम और कन्हैया का चयन किया गया है.

शेखपुरा. राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता मैसूर तथा रांची के लिए शेखपुरा जिला के दो योगासन खिलाड़ियों शिवम और कन्हैया का चयन किया गया है. दोनों का चयन बिहार स्टेट टीम में किया गया है . इस बाबत शेखपुरा जिला योग संघ के जिला सचिव सह योग प्रशिक्षक आशीष आर्या ने बताया कि पटना गुलजारबाग स्थित गिरिराज उत्सव भवन में संपन्न राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर शेखपुरा के शिवम आयु वर्ग (18-21) और कन्हैया आयु वर्ग (14-16) का चयन किया गया है. स्टेट टीम में चयनित हुए जिले के दोनों खिलाड़ी शेखपुरा के शिवम रामाधीन महाविद्यालय एवं कन्हैया ( 2) उच्च विद्यालय मेंहूस का छात्र है. आर्यावर्त योग अकादमी के डायरेक्टर सह योगा कोच आशीष आर्या ने बताया कि गुलजारबाग में संपन्न राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शेखपुरा जिला के टीम से पांच छात्र शिवम, कन्हैया, सन्नी,संतोष, विक्रम और आफिसियल तथा रेफरी में आशीष आर्या, प्रियंका भारती, पूनम कुमारी, नवलेश कुमार, सोनाली कुमारी, सौरभ शामिल हुए थे. योगासन प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >