10 लीटर शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

बड़हरा कोठी

बड़हरा कोठी. बड़हरा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में 10 लीटर देसी शराब बरामदगी के साथ ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराब की बरामदगी के साथ ही पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध युक्तिसंगत धाराओं के तहत प्राथिमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर करवाई की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार बड़हरा थाना के एसआइ विलट पासवान पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे. इसी क्रम में पुलिस गाड़ी के भटोत्तर पहुंचते ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुखसेना रामभज्जू टोला निवासी उपेंद्र मंडल पिता स्व घोलटू मंडल घर मे देसी शराब रखकर बेचता है. सूचना मिलते ही राम भज्जू तोला उपेंद्र मंडल के घर के निकट पहुंची. पुलिस को देखकर दो व्यक्ति हाथ में गैलन लेकर तेजी से भागने लगा. पुलिस द्वारा भाग रहे दोनों व्यक्ति का पीछा कर धर दबोचा गया. कब्जे में लिए व्यक्ति ने क्रमशः अपना नाम उपेंद्र मंडल एवं विपिन मंडल दोनों पिया स्व घोलटू मंडल पता सुखसेना राम भज्जू टोला थाना बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >