दो लीटर चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार

दो लीटर चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार

सहरसा . पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेलवा वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर देसी चुलाई शराब बरामद किया. सदर थाना में पदस्थापित पुअनि विजय पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भेलवा वार्ड नंबर तीन निवासी अभिषेक कुमार पिता मनोज शर्मा अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिस अभिषेक कुमार के घर के नजदीक पहुंची घर से एक युवक निकलकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया लेकिन संकरी गली का फायदा उठाकर वह फरार हो गया. आस-पास के लोगों से पूछने पर भागे युवक की पहचान अभिषेक कुमार पिता मनोज शर्मा के रूप में हुई. उसके घर की तलाशी लेने पर तलाशी के दौरान आंगन से एक पांच लीटर वाला जार बरामद किया गया. जार खोलने पर उसमें करीब दो लीटर देसी चुलाई शराब पाया गया. पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >