चोरी के सामान के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

चोरी के सामान के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस ने चुटिया गांव में एक सप्ताह पुर्व में एक सूनसान घर में हुई चोरी कांड के दो आरोपित को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित महथुडीह गांव के मो नाजिम और चुटिया गांव के मो वासीर है. जानकारी के अनुसार चुटिया गांव में एक सप्ताह पुर्व मो दरोगा फतेह आलम के घर चोरों ने ताला तोड़कर बर्तन, कीमती सामान सहित दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली थी. घटना की सूचना पर मो फतेह आलम और उसका भाई नदीम अख्तर अपने घर पहुंचे. देखा कि उसके घर में ताला तोड़कर चोरों ने घर की सारी कीमती सामान चोरी कर ली हैं. जिसके बाद नदीम अख्तर की पत्नी अम्बारी नाज ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस बाबत पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों को मेडिकल जांच के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >