ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल

भभुआ सदर. भभुआ-मोहनिया पथ पर परसिया पोखरा के पास बाइक व ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

भभुआ सदर. भभुआ-मोहनिया पथ पर परसिया पोखरा के पास बाइक व ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा गुरुवार की देर शाम 8:30 बजे की बतायी जाती है. चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी ददन माझी और इनका पुत्र पिंटू माझी तथा सुदामा माझी के पुत्र सुरेंद्र मांझी इस हादसे में घायल बताये जाते हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि वे लोग ईटाढ़ी गांव से लड़की देखकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी परासिया पोखरा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले आये और साथ ही घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गयी. इधर, सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पिंटू माझी व सुरेंद्र मांझी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जबकि, एक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >