पैसा काटे जाने पर डीबीएल कंपनी के ट्रांसपोर्टर हुए उग्र, आज से कोल ढुलाई की बाधित

पैसा काटे जाने पर डीबीएल कंपनी के ट्रांसपोर्टर हुए उग्र, आज से कोल ढुलाई की बाधित

संवाददाता, पाकुड़. डीबीएल कंपनी द्वारा एक ट्रांसपोर्टर के लगभग नौ लाख रुपये काटे जाने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने रविवार को अमड़ापाड़ा बाजार में बैठक की. उन्होंने कंपनी से कटौती का कारण स्पष्ट करने की मांग की, लेकिन कंपनी के अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर सोमवार से कोयला ढुलाई बंद करने का निर्णय लिया. इस संबंध में डीबीएल कंपनी और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा गया है, जिसमें दुर्घटना के नाम पर प्रति टन 10 रुपये की कटौती के बावजूद 15 जुलाई को हुई दुर्घटना के 9 लाख 17 हजार रुपये 24 घंटे के भीतर भुगतान करने की मांग की गई है. इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर सोमवार से कोयला ढुलाई बाधित रहेगी. डीबीएल के एबीपी ब्रजेश कुमार ने बताया कि कंपनी मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है और ट्रांसपोर्टरों से बातचीत की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >