यातायात नियम व साइबर अपराध से बचाव की दी गयी जानकारी

थाना प्रभारी ने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की.

पुलिस-पब्लिक समन्वय को लेकर बाजितपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बाजितपुर पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें लोगों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव तथा डायल 112 के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान मौजूद मुखिया गायत्री देवी व अन्य प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. थाना प्रभारी ने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की. विपरीत दिशा में नहीं चलाने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना का बड़ा कारण शराब के नशे में वाहन चलाना है. इसलिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन करना चाहिए. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी लोगों को आवश्यक जानकारी दी. कहा कि किसी भी प्रकार के लालच या प्रलोभन में आकर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आयें. बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें. थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग कर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की. मौके पर पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद यादव, एसआइ सत्यदीप समेत कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >