चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

डुमरिया-मैगरा थाने की पुलिस ने रविवार को संध्या कालिन अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार से चोरी की बाइक के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया.

डुमरिया. डुमरिया-मैगरा थाने की पुलिस ने रविवार को संध्या कालिन अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार से चोरी की बाइक के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों युवक की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी रामजीत कुमार उम्र 20, सोनू कुमार उम्र 22 वर्ष व प्रेम कुमार उम्र 19 वर्ष के रूप में की गयी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मैगरा थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने बताया कि उक्त गिरफ्तार तीनों युवक को संध्या गस्ती वाहन चेकिंग के क्रम में पकडा गया. तीनो युवक अन्य स्थानों पर चोरी करने का प्लान बना रहे थे जो पुलिस के हथे चढ़े. थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने आगे बताया कि पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

MANOJ MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >