चतरा. जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र केडीमोह गांव में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी 15वाहिनी की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार व प्रभारी निरीक्षक अंकित रावत के नेतृत्व प्रतियोगिता हुई. इसमें रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल समेत अन्य खेल हुए. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत किया गया. कमांडेंट ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना जागृत करना है, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके. मौके पर कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
