जहानाबाद सदर. शहर के राजाबाजार में स्थित बाजार समिति प्रांगण में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा फल मंडी के संचालन के लिए अनुमति दिया गया है. फल व्यापारियों को दुकान का आवंटन भी पूर्व में किया जा चुका है और वर्तमान समय में फल मंडी का संचालन हो भी रहा है. इसके अलावा एफसीआई के गोदाम का संचालन भी हो रहा है, पर बिना परमिशन के ही बाजार समिति परिसर को गिट्टी एवं बालू के व्यापार से जुड़े हुए व्यापारियों द्वारा व्यापार किया जा रहा है. बालू एवं गिट्टी से जुड़े हुए व्यापारी नियम-कानून को ताक पर रखकर बाजार समिति परिसर में जहां पा रहे हैं, वहीं पर बालू एवं गिट्टी गिरा दे रहे हैं. बाहर से ट्रक द्वारा गिट्टी एवं बालू को मंगवाते हैं और परिसर को सॉफ्ट जोन बनाए हुए हैं. वहीं पर गिट्टी और बालू गिरा कर स्टॉक कर देते हैं और वहां से खुदरा बिक्री करते रहते हैं. ट्रैक्टर के द्वारा ढुलाई किया जाता है, जिसका जीता-जागता उदाहरण बाजार समिति परिसर देखने को मिल रहा है. बाजार समिति परिसर में दर्जनों स्थान पर गिट्टी एवं बालू का ढेर लगा हुआ है.
धूलकण से पट गया है सड़क बाजार समिति परिसर को प्रशासन द्वारा विगत तीन सालों के अंदर चकाचक करने में कोई कसर नहीं छोड़ा गया. बाजार समिति परिसर को चहारदीवारी करा दी गई है तथा आकर्षक गेट भी बनवा दिया गया है. लोगों को आने-जाने के लिए भी गेट दिया गया है. परिसर के अंदर चारों ओर सड़क का निर्माण कराया गया है. इसके अलावा व्यापारियों के लिए दुकान, शौचालय, कैंटीन भी बनाया गया है तथा शेड का निर्माण भी कराया गया है लेकिन बगैर परमिशन के बालू एवं गिट्टी के व्यापारियों द्वारा परिसर के अंदर गिराए जा रहे गिट्टी एवं बालू की वजह से चारों ओर धूलकण फैल गया है. थोड़ी सी भी बारिश होने पर नया बना हुआ सड़क कीचड़ से पट जाता है, जिसका खामियाजा पैदल चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बाजार समिति परिसर के अंदर कुछ व्यापारियों द्वारा गिट्टी एवं बालू को गिरा कर उठाव एवं बिक्री किया जा रहा है. इस बात की जानकारी मिली है, जाकर देखेंगे तथा पकड़ाये जाने पर दोषी व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ राजीव रंजन सिंहा, एसडीओ, जहानाबाद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.