एनडीए के सम्मेलन में नेताओं का लगेगा जमावड़ा

विधानसभा चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं की एकजुटता के लिए बरबीघा विधानसभा का सम्मेलन तीन सितंबर को बरबीघा के एसकेआर कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है.

बरबीघा. विधानसभा चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं की एकजुटता के लिए बरबीघा विधानसभा का सम्मेलन तीन सितंबर को बरबीघा के एसकेआर कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है. इसमें एनडीए गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के कई नेताओं का जमावड़ा होगा. एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को लेकर सोमवार को बरबीघा के होटल एमके बेंकेट में एनडीए गठबंधन के नेताओं की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें इस सम्मलेन में शामिल भाजपा,जदयू,लोजपा और भारी रालोमो के सभी पदाधिकारियों और कार्यकार्ताओं को अधिक से अधिक संख्यां में शामिल होने की अपील की गई. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश नेत्री डॉ पूनम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती,जदयू जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सोनी, लोकजनशक्ति रामविलास के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल शामिल थे. इस मौके पर भाजपा की प्रदेश नेत्री डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि एनडीए आगामी बिहार विधानसभा में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा की इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ रविशंकर प्रसाद,बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार यहां पहुंच रहे हैं. वहीं, जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रंधीर कुमार सोनी ने बताया कि बरबीघा विधानसाभा के सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिहार सरकार के मंत्री डॉ श्रवण कुमार और बगहा के विधायक सुनील कुमार भाग लेंगे. इसके साथ ही लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने जानकारी देते हुए बताया की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रीना सिंह इस सम्मेलन में शिरकत करेंगी. वहीं, राष्टीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने बताया कि उनकी पार्टीं से राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक भाग लेंगे. इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्यां में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >