पुलिस ने किया महुआ मिश्रित पास को नष्ट

चौरी पुलिस ने नीमा मुसहर टोली में की कार्रवाई

सहार.

चौरी पुलिस ने शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चला कर नीमा मुसहर टोली में लगभग पांच सौ लीटर महुआ मिश्रित पास को नष्ट किया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला के नेतृत्व में नीमा मुसहर टोली में शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया, जहां पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गये. वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान भारी मात्रा में महुआ मिश्रित पास बरामद किया, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >