ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से युवक जख्मी

बामपाली स्थित आश्रम में रविवार की सुबह घटी घटना

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली स्थित आश्रम में रविवार की सुबह ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी धोबहा थाना क्षेत्र के धुरौंधा गांव निवासी रामेश्वर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश सिंह है.

इधर, ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वह आश्रम में ग्राइंडर मशीन से पेड़ काट रहे थे. उसी दौरान ग्राइंडर मशीन छटक कर उनके दाहिने हाथ की कलाई के ऊपर लग गयी, जिससे वे जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >