बंद पड़ी इलेक्ट्रिक दुकान में आधी रात में लगी आग, सब कुछ राख

बिहिया नगर के राजा बाजार चौक पर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में हुई घटना

बिहिया

. बिहिया नगर के राजा बाजार चौक पर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में रविवार की मध्य रात्रि में अचानक आग लग गयी, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी पर सवार कर्मियों व स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार चौक पर स्थित दुकान के मालिक पिंटू कुमार रविवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गये.

इस बीच रात्रि लगभग 11 बजे दुकान से धुआं निकलता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. देखते ही देखते दुकान के अंदर आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया. मामले की सूचना पाकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने थाने में रखी दमकल की छोटी गाड़ी को मौके पर भेजा परंतु दुकान का शटर बंद होने के कारण आग को बुझाने में भारी दिक्कत सामने आने लगी. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा. रात्रि लगभग एक बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है जिससे कि दुकान में आग लग गयी. मालूम हो कि उक्त दुकान सघन आबादी क्षेत्र में स्थित है जिससे आग फैलने पर भारी नुकसान हो सकता था. वहीं दुकान में कितने की क्षति हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना को लेकर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >