बस स्टैंड के अभाव में मुख्य चौराहों पर हमेशा रहता है ट्रैफिक जाम

बैसा

बैसा. लाखों की आबादी वाले प्रखंड क्षेत्र में बस स्टैंड का अभाव है. इस कारण बाजार में बस रुकने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है, वहीं सवारियों को भरी सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है. बस स्टैंड न होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के रौटा बाजार में शीशाबाड़ी कर्बला हाट पर हमेशा जाम की स्थिती बनी रहती है. इन जगहों पर यात्री वाहन खड़े होकर सवारियां भरते हैं और इस कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन सांसद, विधायक सहित स्थानीय प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. प्रखंड मुख्यालय के रौटा बाजार में रिक्शा व आटो स्टैंड भी नहीं है. सभी ई रिक्शा, ऑटो व रिक्शा पेट्रोल पंप समीप व प्रखंड मुख्यालय समीप चौराहे पर खड़े होते हैं. इस कारण रौटा बाजार का सौन्दर्य भी बिगड़ रहा है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. शाम और दोहपर के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. अघोषित रूप से बस स्टैंड संचालित हो रहे हैं. इनमें रौटा बाजार में न केवल यात्री बसें खड़ी रहती हैं, बल्कि भारी संख्या में लोडिंग वाहन भी खड़े हो रहे हैं1 इस हालात में जगह-जगह वाहन खड़े होने से न केवल प्रखंड वासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि हमेशा जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >