Chaibasa News : जनवरी 2026 में विश्वविद्यालय में होगा युवा महोत्सव, खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित खेल समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित खेल समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में वार्षिक खेल कैलेंडर जारी करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि सभी खेलों का आयोजन समय पर हो तथा विश्वविद्यालय की टीमों की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सहभागिता बनी रहे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से विशेष सम्मान दिया जायेगा.

विशेष परीक्षा की मिलेगी सुविधा

साथ ही, यदि एनसीसी/एनएसएस के कैडेट या खिलाड़ी आरडीसी अथवा अन्य शिविरों में भाग लेने के कारण परीक्षा से वंचित रह जाते हैं, तो उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने पर भी सहमति बनी. इसके अतिरिक्त, जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में विश्वविद्यालय परिसर में ही युवा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कुलपति ने खेल पदाधिकारियों और छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष को निर्देश दिये कि वे वार्षिक कैलेंडर के अनुसार सभी खेलों का आयोजन समय पर सुनिश्चित करें. यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार झा ने दी.

साथ ही विश्वविद्यालय के मुख्यालय व कॉलेजों में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व इवेंट से संबंधित तिथियों के लिए भी कैलेंडर का निर्धारण किया गया. इसकी अधिसूचना जारी की गयी. बैठक में कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता, कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती, कुलसचिव डॉ पी सियाल, वित्त परामर्शदात्री केके मिश्रा, डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव, वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक, महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, केयू पीजी ओड़िया विभागाध्यक्ष डॉ बीबी भुइयां, दर्शनशास्त्र पीजी विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार, केयू के खेल प्रभारी डॉ एमएन सिंह उपस्थित रहे.

केयू मुख्यालय व कॉलेजों में आयोजित होंगे इवेंट

5 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस, 21 सितंबर अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस, 24 सितंबर एनएसएस दिवस, 2 अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, 11 नवंबर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस सह मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जयंती, 11 नवंबर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, 22 नवंबर एनसीसी दिवस, 26 नवंबर राष्ट्रीय अंगदान दिवस, 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस, 12 जनवरी 2026 राष्ट्रीय युवा दिवस, जनवरी के तीसरे सप्ताह में यूथ फेस्टिवल, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, फरवरी तीसरे सप्ताह चांसलर ट्राॅफी, 21 फरवरी राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 31 मई तंबाकू निषेध दिवस, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून विश्व योग दिवस, 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस, 13 अगस्त केयू स्थापना दिवस व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >