लिखित सहमति पत्र मिलने तक जारी रहेगा हड़तालः रणविजय सहरसा . अपने 10 सूत्री तर्कपूर्ण न्यायोचित मांगों की पूर्ति के लिए जिले के सभी प्रखंड, अंचल, अनुमंडल, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय सहित समाहरणालय के अधिकाधिक लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय कहरा अरूण कुमार मिश्र ने किया. बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा के संयोजक रणविजय झा ने कहा कि समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के 10 सूत्री मांगों के समर्थन में किया जा रहा हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है. जब तक सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर सम्मानजनक समझौता वार्ता कर ठोस लिखित आश्वासन नहीं देती तब तक हड़ताल व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. धरना स्थल पर अनिल कुमार, श्यामल किशोर, अरविंद कुमार मिश्रा, चांदनी कुमारी, अभिषेक कुमार ठाकुर, संजय कुमार, राजू हेंब्रम, रमेश मंडल, अब्दुल हन्नान, ज्योति शंकर, मनीष सिंह, संतोष कुमार, शंकर, चंदन कुमार सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
