विशेष प्रेक्षक ने राजनीतिक दल के साथ की समीक्षा

चुनाव आयोग द्वारा तैनात मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने सोमवार को यहां राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इस पूरे कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

शेखपुरा. चुनाव आयोग द्वारा तैनात मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने सोमवार को यहां राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इस पूरे कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अनुपस्थिति में एडीएम लखीन्द्र पासवान, डीडीसी संजय कुमार, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी और सभी राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शामिल हुए. चुनाव आयोग के निर्देशों के आलोक में 25 जून से शुरू किए गए विशेष ग्रहण मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सोमवार को समाप्त हो गया. 25 जून से 26 जुलाई के बीच जिले के सभी मतदाताओं से चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष गणना प्रपत्र जमा कर पहली अगस्त को 26,526 मतदाताओं के नाम काटते हुए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के चार लाख 85,212 मतदाताओं के सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था. उसके बाद सोमवार तक दावा आपत्ति प्राप्त किए गए. इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ-साथ लगभग 5,000 दावा आपत्ति प्राप्त हुए. जिसमें से किसी भी राजनीतिक दल द्वारा एक भी दावा आपत्ति नहीं दिया गया. अब इन सभी दावा और आपत्ति का निष्पादन करते हुए 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा. राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से लिया फीडबैक समीक्षा बैठक में उन्होंने अभी तक जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस पूरे विशेष गहन कार्यक्रम की समीक्षा की और इस संबंध में सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से फीडबैक प्राप्त किया. बैठक के दौरान उन्होंने दोनों निर्वाची पदाधिकारी और सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किसी भी मतदाता का नाम बिना उनका पक्ष जाने नहीं हटाने का सख्त निर्देश दिया. इसके अलावा मतदाताओं द्वारा विशेष गणना प्रपत्र के समर्थन में कागजात जमा करने के कार्य में भी मतदाताओं से पूरा सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ बीएलओ पर विशेष रूप से नजर रखने का निर्देश दिया गया. इस कार्य के संपादन में मतदाताओं के सुविधा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान किसी भी राजनीति दल के प्रतिनिधियों ने इस पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराया. सभी राजनीति दल के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया. बीएलए मतदाताओं के सहयोग के लिए रहे सक्रिय विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा में इस पूरे कार्य में राजनीतिक दल को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए को भी मतदाताओं के सहयोग के लिए सक्रिय रखने का की सलाह दी. गौरतलब है कि इसके पूर्व भी विशेष प्रेक्षक यहां पहुंचकर उसने इस संबंध में पूरे कार्यक्रम का अनुश्रवण और निगरानी करते हुए जिला प्रशासन को पिछले माह भी कई प्रकार के निर्देश दिए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >