Ranchi news प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में समाज सेवा कोष का गठन

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की अतिथि में रीवा रिजॉर्ट जमशेदपुर में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई.

प्रांतीय और जिला स्तर पर महापंचायत, विधि विशेषज्ञों का पैनल का शीघ्र होगा गठन

रांची. प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की अतिथि में रीवा रिजॉर्ट जमशेदपुर में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों व संगठन की दिशा और कार्य योजना पर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बैठक से नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य को सकारात्मकता एकता और सेवा भावना को भी अधिक प्रबल करने का भी मार्ग प्रशस्त होगा. जिला व प्रांतीय स्तर पर महापंचायत का गठन करना, जिला व प्रांतीय स्तर पर विधि विशेषज्ञों के पैनल का गठन करना व अन्य जन सेवा के कार्यों को शीघ्र ही प्रमुखता से लागू करना है. प्रांतीय स्तर पर समाज के आश्रितों के लिए जैसे असहाय, विधवा व असहाय वरिष्ठजन के लिए समाज सेवा कोष का गठन किया गया. प्रांतीय अध्यक्ष ने 51000/ प्रमंडलीय उपाध्यक्ष कोल्हान के रमेश खिरवाल ने 41000/, अशोक मोदी जमशेदपुर ने 11000 रुपये निधि कोष में देने की घोषणा की. सर्वसम्मति से कमल केडिया को संयोजक व पवन कुमार शर्मा को सह संयोजक मनोनीत किया गया. मौके पर प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, रमेश खिरवाल, राम रतन महर्षि, किशन अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >