21 सितंबर को होगा मूल अति पिछड़ा सम्मेलन, तैयारी तेज

गुरुआ प्रखंड के पंचायत भवन टंडवा में मूल अति पिछड़ा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता सुचित कुमार ने की.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के पंचायत भवन टंडवा में मूल अति पिछड़ा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता सुचित कुमार ने की. बैठक में 21 सितंबर को गुरारू सर्वोदय विद्यालय के मैदान में होने वाले सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि सरयू ठाकुर, विनोद शर्मा, अरविंद कुमार और नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि पंचायत स्तर पर कमेटी बनाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा ताकि सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके. सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर सभी ने अपने विचार रखे. बैठक में दीनानाथ पाल, प्रदीप पाल, अजय ठाकुर, अनिल पाल, सौरभ कुमार, वीरेंद्र पाल, रामेश्वर भगत, कपिल देव पाल, नंदकिशोर ठाकुर, विनोद कुमार शर्मा, सुदर्शन पाल, अरविंद कुमार, पंकज कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >