East Singhbhum News : पड़ोसियों ने किया कटारी से हमला, एक की मौत

डुमरिया थाना क्षेत्र के कासमार गांव के 50 वर्षीय वृंदावन दत्ता को पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने धारदार कटारी से वार कर घायल कर दिया.

डुमरिया.

डुमरिया थाना क्षेत्र के कासमार गांव के 50 वर्षीय वृंदावन दत्ता को पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने धारदार कटारी से वार कर घायल कर दिया. परिजन उसे डुमरिया सीएचसी ले गये. सीएचसी के चिकित्सक डॉ इरफानउल्लाह ने उसे जमशेदपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वृंदावन दत्ता के खिलाफ डुमरिया तथा अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गांव के पड़ोस से उसकी पुरानी रंजीश थी. सुबह पड़ोसी से बहस हो रही थी. बाद में मामला मारपीट में तब्दील हो गया. इसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने वृंदावन दत्ता पर कटारी से सिर, गला तथा पैर पर प्रहार कर दिया. घटना की सूचना पाकर डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन जमशेदपुर से अभी तक लौटे नहीं हैं. लौटने के उपरांत मामला दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किन लोगों ने हत्या की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >