करमाटांड़ में बंदूक दिखाकर बाइक व रुपये छीन भागे बदमाश

करमाटांड़ में बंदूक दिखाकर बाइक व रुपये छीन भागे बदमाश

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. धरूवाडीह निवासी अशोक मंडल ने थाना में शिकायत कर बताया कि वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे लक्ष्मी मोबाइल से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे. रात 10:30 बजे जब वे करौं रोड और धरूवाडीह मार्ग के बीच पहुंचे, तभी दो अज्ञात युवक अचानक रास्ता रोककर खड़े हो गए. अशोक मंडल के अनुसार दोनों युवकों ने बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाया और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल जिसका नंबर जेएच 21के 3824 है, तथा 3000 रुपये छीन लिए. घटना के बाद अपराधी अलगचुंआ-सीतलपुर भीठरा की ओर फरार हो गए. पीड़ित अशोक मंडल ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वे भयभीत हो गए और तुरंत करमाटांड़ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मार्गों में नाकेबंदी की गई है और आरोपियों की तलाश जारी है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिस कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >