Darbhanga News: नाबालिग को चोरी करते रंगेहाथों पकड़ किया पुलिस के हवाले

Darbhanga News:हरिहरपुर से एक नाबालिग को जख्मी अवस्था में चोरी के आरोप में पुलिस के हवाले किया गया.

कमतौल. हरिहरपुर से एक नाबालिग को जख्मी अवस्था में चोरी के आरोप में पुलिस के हवाले किया गया. उसके साथ मारपीट होने की बात बताई गयी है. पुलिस ने जख्मी नाबालिग का इलाज जाले रेफरल अस्पताल में कराया. इस मामले में हरिहरपुर निवासी गोविंद झा ने नाबालिग पर चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे उनकी दुकान में चोरी हुई. ताला तोड़ने की आवाज सुनकर दुकान के बगल में रहने वाले सरोजानंद ठाकुर ने नाबालिग को पकड़ लिया. इस दौरान उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए. वहीं लोकेश ठाकुर के हार्डवेयर दुकान में भी चोरी हुई. नाबालिग के पास से नशा का सामान भी बरामद होने का आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >