Darbhanga News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया मंडलकारा का निरीक्षण

Darbhanga News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र, सचिव आरती कुमारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम ने मंडल कारा का निरीक्षण किया.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र, सचिव आरती कुमारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम ने मंडल कारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल की विधि व्यवस्था एवं कैदियों के रहन सहन की व्यवस्था, उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया. कैदियों को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी. किसी भी तरह की परेशानी पर जेल लीगल ऐड क्लिनिक में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता अथवा पीएलवी को सूचना देने को कहा गया. मौके पर लीगल एड डिफेंस की असिस्टेंट अंकुर प्रिया, उपाधीक्षक श्रीमन नारायण हिमांशु, सहायक अधीक्षक नंदू चौधरी व अमित कुमार झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >